कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ के गढ़चौक स्थित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम का निरीक्षण कर पीडीएस एवं मध्यान्ह भोजन योजना के लिए संग्रहित चावल, नमक और शक्कर की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने हितग्राहियों तक गुणवत्तापूर्ण राशन पहुंचाने के निर्देश दिए तथा गोदाम की भंडारण क्षमता, परिवहन व्यवस्था और धरमकांटा का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार साहू, जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुमार कुर्रे एवं जिला प्रबंधक घनश्याम कश्यप उपस्थित रहे।
@dpr.chhattisgarh
@chhattisgarhcmo
@padminibhoisahu
#sarangarhdistrict
#chhattisgarh