कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बरमकेला तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर रिकॉर्ड रूम, विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, साफ-सफाई एवं नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बीज उत्सव में भी शामिल हुईं और सीड बॉल रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
@padminibhoisahu
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh
#sarangarhdistrict
#बीज_उत्सव_2026