प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
...................
दिनांक 12 जून 2026 को श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में निर्धारित तिथि 17/06/2026 एवं 18/06/2026 को "सहयोग शिविर अभियान " को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में सात निश्चय 3 के अधीन "सबका सम्मान जीवन आसान" के लक्ष्य को दृष्टिगत में रखते हुए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आम लोगों के शिकायत निष्पादन हेतु निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहकर सम्मान पूर्वक शिकायतकर्त्ता से मिलने तथा उसकी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर त्वरित निराकरण करने एवं उसके प्रबंधन के संबंध में सम्पूर्ण व्यवस्था प्रभावशाली रूप से क्रियाशील रखेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के द्वारा आम नागरिकों को सीधे अपनी समस्यायें शिकायतें और सुझाव रखने का अवसर प्रदान करने और उसके निदान हेतु प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किये जाने का निदेश प्राप्त है।
सहयोग शिविर में लगने वाले सभी प्रखंडों में योजना से संबंधित लगाए जाने वाले स्टॉल का नाम:-
आयुष्मान भारत-PM-JAY/आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70+ वर्ष)/सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धा/विधवा / दिव्यांग)/पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना/प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G)/लखपति दीदी (SHG लिकेज)/पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi)/VB G Ram G/किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)/प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN)/मुख्यमंत्री कन्या उत्थान / छात्रवृति योजनाएँ/मुख्यमंत्री उद्यमी योजना/मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना/दिव्यांग कल्याण योजनाएँ/BOCW-निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड/मुख्यमंत्री स्वंय-सहायता भत्ता योजना एवं अन्य योजनाएं हैं।
सहयोग शिविर के लिए निर्धारित तिथि 17/06/2026 एवं 18/06/2026 को जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त कराने/करने तथा उनके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन हेतु प्रखंडवार वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है:-
1. श्री साकेत सुमन सौरव, जिला भू - अर्जन पदाधिकारी, नालन्दा।
प्रखंड का नाम - बिहारशरीफ
2. श्री अभिषेक श्रीवास्तव, वरीय उप समाहर्ता, नालन्दा।
प्रखंड का नाम - नूरसराय
3. श्री प्रभात चन्द्र, बंदोबस्त पदाधिकारी, नालन्दा।
प्रखंड का नाम - हरनौत
4. श्री कुमार निशांत विवेक, नगर आयुक्त, नगर निगम, बिहारशरीफ।
प्रखंड का नाम- रहुई
5. श्री विजय कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिहारशरीफ।
प्रखंड का नाम- अस्थावां
6. श्री अजीत कुमार प्रसाद, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्व नियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, नालन्दा।
प्रखंड का नाम- बिंद
7. श्री किसलय श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ।
प्रखंड का नाम- सरमेरा
8. श्री सूर्य प्रकाश गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर
प्रखंड का नाम- राजगीर
9. श्री राजीब रंजन कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, नालन्दा।
प्रखंड का नाम- सिलाव
10. श्री साकेत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नालन्दा।
प्रखंड का नाम- बेन
11. श्री राजीव रंजन, भूमि सुधार उप समाहर्ता, राजगीर।
प्रखंड का नाम- गिरियक
12. श्री संजीत बक्शी, वरीय उप समाहर्ता, नालन्दा।
प्रखंड का नाम- कतरीसराय
13. श्री योगेंद्र कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी, नालन्दा।
प्रखंड का नाम- हिलसा
14. सुश्री प्राची रिया, वरीय उप समाहर्ता, नालन्दा।
प्रखंड का नाम - इस्लामपुर
15. श्री रंजन कुमार चौधरी, अपर समाहर्त्ता, विभागीय जाँच, नालन्दा
प्रखंड का नाम- एकंगरसराय
16. सुश्री श्वेता कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, नालन्दा।
प्रखंड का नाम- परवलपुर
17. सुश्री सगुफ्ता परवीन, वरीय उप समाहर्त्ता, नालन्दा।
प्रखंड का नाम- थरथरी
18. श्री सोमनाथ सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालन्दा।
प्रखंड का नाम- चंडी
19. श्री आलोक चन्द्र चौधरी, वरीय उप समाहर्त्ता, नालन्दा।
प्रखंड का नाम- नगरनौसा
20. श्री अमित कुमार पटेल, अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा।
प्रखण्ड का नाम - करायपरशुराय
दिनांक 17 जून 2026 एवं 18 जून 2026 को सहयोग शिविर सुगमता एवं सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्न निदेश दिए गए :-
1. सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने अधीनस्थ निर्धारित पंचायतों में सहयोग शिविर का चयन वरीय पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही निर्धारित स्थल पर शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 10:00 बजे से प्रारम्भ कराते हुए प्रखण्ड स्तरीय सभी संबंधित पदाधिकारी एवं संबंधित पंचायत के सभी कर्मी ससमय निर्धारित स्थल पर उपस्थिति भी सुनिश्चित करायेंगे। दो पंचायत/तीन पंचायत में शिविर आयोजन की स्थिति में समय का निर्धारण प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा करते हुए अध्यक्ष को एक माह पूर्व सूचना देना होगा।
2. शिविर संचालन हेतु व्यवस्था व सभी आवश्यक कार्रवाई संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से करना सुनिश्चित करेंगे।
3. सभी संबंधित पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से प्राप्त आवेदन / परिवाद पत्र पर यथाशीघ्र विभागीय नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
4. जिन प्रखण्डों में दो पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, वहाँ के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से अन्य प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों को पंचायतवार सहयोग शिविर में उपस्थित रहने हेतु नामित करेंगे।
5. जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, नालन्दा अपने स्तर से पंचायत सहयोग शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों / मीडिया आदि के माध्यम से करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि सहयोग शिविर आयोजन की सूचना आम जन तक पहुँच सके व आमजन इसका लाभ उठा सके।
6. सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी अपने स्तर से संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधियों व कर्मियों के माध्यम से जन-जन को आयोजित सहयोग शिविर के संबंध में सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
7. आयोजन स्थल पर आम जनों को स-सम्मान बैठने हेतु व्यवस्था एवं अन्य अनुषंगी व्यवस्था संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से करना सुनिश्चित करेंगे।
8. सभी सहयोग शिविर में अपर समाहर्त्ता, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता एवं अंचल अधिकारी स्तर के पदाधिकारी अपने न्यायालय में लम्बित एवं निष्पादित वादों / मामलों की सूची का प्रदर्शन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे, जिससे उपस्थित लोगों को लम्बित व निष्पादित मामलों की जानकारी सहज ढंग से उपलब्ध हो सके। इसके लिए उनसे अपेक्षा है कि संबंधित पंचायत के सहयोग शिविर आयोजन के पूर्व उक्त पंचायत के राजस्व संबंधित सभी मामले का नियमानुसार निष्पादन कर दिया जाय।
9. सभी संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया जाता है कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण संबंधित अधिनियमों / योजनाओं में निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत किया जाना सुनिश्चित करेंगे, जिसकी लिखित सूचना शिविर में आवेदक को उपलब्ध करायेंगे।
10. निदेश दिया जाता है कि शिविर में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों / शिकायतों को पंजीकृत करेंगे क्रियान्वयन हेतु शिविर संवाद समाधान पोर्टल का उपयोग करते हुए जन शिकायत के निवारण आदि से संबंधित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
11. सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी को निदेश दिया जाता है कि अपने विभागान्तर्गत केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी शिविर में स्वयं उपस्थित होकर स्थानीय स्तर पर आम जनों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
12. शिविर की अध्यक्षता करने वाले प्रशासनिक पदाधिकारियों को निदेश दिया जाता है कि शिविर समाप्ति के बाद एक संक्षिप्त प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करायेंगे, जिसमें आवेदकों/वादों के निष्पादन में संतोषजनक काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भी जानकारी अंकित करेंगे, ताकि उसके आधार पर समुचित कार्रवाई की जा सके।
13. आयोजित होने वाले शिविर का जिलास्तर पर अनुश्रवण जिला पंचायत कार्यालय, नालन्दा द्वारा किया जाएगा। जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नालन्दा को निदेश दिया जाता है कि वे सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए विभागीय पत्र में प्राप्त निदेश के आलोक में ससमय सभी आवश्यक कार्रवाई कराना सुनिश्चित करेंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ / हिलसा / राजगीर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिहारशरीफ-01 एवं 02 / राजगीर / हिलसा 01 एवं 02 अपने स्तर से निर्धारित सहयोग शिविर में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भीड नियंत्रण हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित तिथियों को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु समुचित तैयारी सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि "राजकीय राजगीर मलमास मेला 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन तथा विधि-व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रखना सुनिश्चित करेंगे ।
कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, विभाग द्वारा बताया गया कि ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर विभागीय निर्देश के आलोक में विशेष अभियान चलाकर बंद पड़े चापाकलों को मरम्मती कार्य किया गया है।
कुल लक्षित बंद पड़े चापाकलों की संख्या 2888 है जिसे प्रखंडवार विशेष अभियान चलाकर 2716 चापाकलों की मरम्मती कर दी गई है एवं 172 खराब चापाकलों को स्थल से हटा दिया गया है।
इसके अतिरिक्त अन्य स्रोतों से सूचना मिलने के उपरान्त मरम्मती कार्य कराया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, प्रभारी उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा,डीआईओ , आईटी मैनेजर आदि उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Jun 13, 2026