ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के कुसमी गाँव में शनिवार की शाम, चार बाइकों से एक दर्जन दबंगों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि सभी लोग गाँव के रहने वाले करन को धमकी देकर लौट रहे थे, ग्रामीणों ने पूछा तो दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग शुरू कर दी।