नवाबगंज: दीपावली पर बाराबंकी SP ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
दीपावली के पावन पर्व पर बाराबंकी की पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने एक सराहनीय पहल की। एसपी सफेदाबाद स्थित मातृ-पितृ सदन वृद्धाश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ कुछ समय बिताया।