महाराष्ट्र : के संभाजीनगर की यह कल की घटना, हम सभी के लिए एक गंभीर चेतावनी है।
19 वर्षीय युवक iPhone खरीदने को लेकर अपने माता-पिता से जिद कर रहा था। आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण उसने EMI पर फोन लिया। बाद में EMI की रकम को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ और युवक नाराज़ होकर एक पहाड़ी पर चला गया।
उसे समझाने के लिए माता-पिता और ग्रामीण करीब तीन घंटे तक प्रयास करते रहे। बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी उसके साथ खाई में गिर गए। इसके बाद सदमे में मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के तीनों सदस्यों की जान चली गई। जो अत्यंत दुखद है..