बहादुरपुर: मोरो थाना क्षेत्र से फरार नामजद अभियुक्त विकास कुमार गिरफ्तार
मोरो थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या-38/26 के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में नामजद अभियुक्त विकास कुमार, पिता रमेश चौधरी, निवासी पटोरी थाना मोरो, जिला दरभंगा को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर मोरो थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई