मंझनपुर: फरीदपुर समरो के पास बेहोशी की हालत में मिली युवती, मचा हड़कंप, पहचान के बाद प्रशासन हरकत में आया
करारी थाना क्षेत्र के फरीदपुर समरो के पास शुक्रवार को लगभग 12 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली। राहगीरों की नजर पड़ते ही मौके पर भीड़ जुट गई और तत्काल स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए उसे अस्पताल भिजवाया। बाद में युवती की पहचान मुस्कान निवासी गुलामीपुर, थाना करारी के रूप में हुई।