मेसकौर: प्रखण्ड क्षेत्र के सीतामढ़ी थाना के दो ASI बने SI
Meskaur, Nawada | Sep 27, 2026 प्रतिनिधि, मेसकौर। सीतामढ़ी थाना में तैनात एएसआई बिनोद कुमार और प्रमोद कुमार दास को पदोन्नति देकर सब-इंस्पेक्टर (SI) बनाया गया है। पदोन्नति के बाद दोनों की तैनाती सीतामढ़ी थाना में ही की गई है। एसपी अभिनव धीमान ने दोनों को स्टार पहनाकर बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।