टीकमगढ़: टीएल बैठक में कलेक्टर के निर्देश: जल गंगा संवर्धन अभियान को गति दें, कार्य समय पर पूरा करें
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष टीएल की बैठक आयोजित की गई बैठक में कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं जनहित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की उन्होंने सभी जनपद पंचायत की मुख्य अधिकारियों को जल गंगा संवर्धन अभियान में गति लाने तथा निर्धारित कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए