पूरनपुर: पूरनपुर में आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
प्रधानपति फैय्याज हुसैन के नेतृत्व में पूरनपुर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र से कैंडल मार्च निकाला गया। उसके बाद कैंडल मार्च ब्लॉक परिसर में पहुंचा और दो मिनट का मौन धारण श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रधानपति बोले कि भारत सरकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो सके।