बीसलपुर: मिंघाई गांव में मामूली कहासुनी ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आठ लोग घायल
बीसलपुर। क्षेत्र के मिंघाई गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान लाठी-डंडे भी चले, जिसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया।