बिजनौर: बिजनौर में थाने के नजदीक कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटी, एक महिला घायल
Bijnor, Bijnor | Nov 19, 2024 बिजनौर में मंगलवार को समय करीब 8:00 बजे थाने के सामने एक कार की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गई। हादसे मे ई-रिक्शा में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद उसको मोके से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि इस दौरान वहां पर पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।