टाटीझरिया: धरमपुर और टाटीझरिया में सांसद निधि से योजनाओं का शिलान्यास, ₹10 लाख की लागत से बनेंगे घाट
धरमपुर और टाटीझरिया में सांसद मद से योजनाओं का शिलान्यास, 10 लाख की लागत से बनेंगे घाट। टाटीझरिया प्रखंड के धरमपुर पंचायत और टाटीझरिया पंचायत में सांसद मद से दो विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। दोनों योजनाओं का शिलान्यास हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की अनुशंसा पर उनके प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।