किशनगंज: कुंडी आरओ प्लांट से बजरंगगढ़ तक 2.5 किमी डामर सड़क बनेगी
कुंडी गांव स्थित आरओ प्लांट से बजरंगगढ़ मुख्य रोड तक 2.5 किमी डामरीकरण सड़क निर्माण का भूमि-पूजन किया गया। पीडब्ल्यूडी के अनुसार सड़क निर्माण पर करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपए खर्च होंगे। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विभाग ने आचार संहिता लागू होने से पहले ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर संवेदक को कार्यादेश जारी कर दिया था।