सोमवार की शाम को 5 बजे के लगभग उज्जैन झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सातवा मिल के समीप 2 बाइको की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में लालाखेड़ी के पूर्व सरपंच सुल्तान सिंह व अजय सिंह घायल हो गए। दोनो घायलों को परिजनों के द्वारा शासकीय चिकित्सालय में लाया गया। यहा पर डॉ. ने दोनो का इलाज किया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले कि जांच शुरू की है।