केराकत: जौनपुर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, ट्रेलर ने बाइकसवारों को रौंदा
जौनपुर के आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे युवकों को अज्ञात ट्रेलर ने कुचल दिया। सोनू मौर्य (23) और चंदन मौर्य (24) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।