नानपारा: रुपईडीहा में श्री कृष्ण मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक डूब गया, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर
बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण मूर्ति विसर्जन के दौरान एक हादसा हो गया। देवरा क्षेत्र के सागर तालाब में मूर्ति विसर्जित करते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 साल के अतुल वर्मा को तालाब से बाहर निकाला। अतुल, रमेश वर्मा के बेटे और नवागांव के रहने वाले हैं।