छबड़ा: छीपाबड़ौद कस्बे में श्री चौथ माता मंदिर समिति की भव्य कलश यात्रा निकली
Chhabra, Baran | Jan 16, 2025 श्री चौथ माता मंदिर समिति छीपाबड़ौद की ओर से गुरुवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। चौथ माता मंदिर विकास समिति की ओर से चौथ माता मंदिर प्रांगण से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि राजेश सिंघवी विधायक अनुज, गजेंद्र जैन पूर्व सरपंच, रामचंद्र मीना ठेकेदार रहे। कलश यात्रा चौथ माता मंदिर प्रांगण से गाजे बाजे के साथ शुरू हुई।