छबड़ा: सारथल में खाटुश्याम जी की कथा का हुआ शुभारंभ
Chhabra, Baran | Jan 16, 2025 सारथल कस्बे के कुशवाह समाज (श्री राम भगवान वंशज) कुश वंशी द्वारा आयोजित खाटू श्याम जी की कथा का गुरुवार को हुआ शुभारंभ। कथा आयोजन दिनांक 16 जनवरी से 19 जनवरी प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक छबड़ा से पधारे श्री रमेश भार्गव कथावाचक के मुखारबिंद से कुशवाह समाज के द्वारा किया जा रहा है।इस दौरान अंत में शिव जी की झांकी के दर्शन कराए।