जमुई: मिर्चा में बच्चा चोरी की झूठी अफवाह पर मानसिक रूप से बीमार महिला को ग्रामीणों ने घेरा, 112 की पुलिस ने सुरक्षित बचाया
Jamui, Jamui | Jul 8, 2026 जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्चा गांव में मानसिक रूप से बीमार महिला को बच्चा चोरी की झूठी अफवाह पर ग्रामीणों द्वारा घेराबंदी कर प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में वीडियो इंस्टाग्राम समेत विभिन्न इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो बुधवार को दिन के 11 बजे सामने आई है। वायरल वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।