बरगद चौराहे के ओला सर्विस सेंटर पर ग्राहकों का फूटा गुस्सा, महीनों से स्कूटी खड़ी होने का आरोप
तकनीकी खराबी, बैटरी, वायरिंग, चार्जर और इंश्योरेंस क्लेम को लेकर परेशान ग्राहक बोले- सर्विस के नाम पर हो रही मनमानी
रायबरेली। शहर के बरगद चौराहे स्थित ओला सर्विस सेंटर पर मंगलवार को ग्राहकों का आक्रोश देखने को मिला। दर्जनों ग्राहकों ने सर्विस सेंटर के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया। ग्राहकों का आरोप है कि उनकी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटियां तकनीकी खराबी समेत अलग-अलग समस्याओं के चलते कई महीनों से सर्विस सेंटर में खड़ी हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
ग्राहकों का कहना है कि कोई स्कूटी बैटरी की समस्या, कोई वायरिंग, कोई चार्जर, तो कोई इंश्योरेंस क्लेम से जुड़ी परेशानी के कारण सर्विस सेंटर पहुंची थी। कई ग्राहकों का आरोप है कि बार-बार चक्कर लगाने और शिकायत करने के बावज�