चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और विक्रय सीमा की खबरें निराधार हैं। इस वर्ष बिक्री 125-150% बढ़ी है।