Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 11,470 करोड़ की ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना से 1920 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन होगा 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास को मिलेगी नई गति 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नीमच के 500 मेगावाट #सोलर_पार्क एवं ग्राम खिमला में निर्माणाधीन #ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना का एरियल सर्वे किया। सर्वे के बाद मुख्यमंत्री को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की प्रगति, तकनीकी विशेषताओं एवं ऊर्जा उत्पादन क्षमता की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रीनको ग्रुप द्वारा लगभग 11,470 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही 1920 मेगावाट क्षमता की गांधीसागर पम्प स्टोरेज परियोजना देश की अपनी तरह की सबसे बड़ी परियोजनाओं में शामिल है। इस परियोजना की ऊर्जा भंडारण क्षमता 10,326 मेगावाट प्रति घंटा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। परियोजना के तहत गांधीसागर के मौजूदा जलाशय तथा खिमला में निर्मित किए जा रहे ऊपरी जलाशय का उपयोग पम्प स्टोरेज तकनीक से बिजली उत्पादन के लिए किया जाएगा। इस प्रक्रिया में पानी का पुनः उपयोग होगा तथा वाष्पीकरण से होने वाली न्यूनतम हानि को छोड़कर अतिरिक्त जल की आवश्यकता नहीं होगी। परियोजना में 240 मेगावाट की 7 तथा 120 मेगावाट की 2 द्वि-दिशात्मक टर्बाइन इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। खिमला परियोजना के निर्माण कार्य में वर्तमान में प्रतिदिन तीन हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसके पूर्ण होने पर क्षेत्र में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, ग्रीनको के सीईओ श्री मौर्या, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्‍तव, विधायक श्री माधव मारू तथा कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। #Neemuch CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

3 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

MORE NEWS

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ

संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
==================================
⏩कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश ने जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएँ गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

⏩जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों में शासकीय भूमि एवं मार्ग से अतिक्रमण हटाने, भूमि सीमांकन, खेत एवं मकान का कब्जा दिलाने, पट्टा प्रदान करने, राजस्व अभिलेखों में इंद्राज दुरुस्ती, शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, खेत तक आवागमन के लिए मार्ग उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शौचालय योजना का लाभ दिलाने, बीमा राशि एवं अंत्येष्टि सहायता स्वीकृत कराने,अवैध ऋण वसूली पर कार्रवाई, पारिवारिक विवाद, मारपीट, बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार तथा अन्य राजस्व एवं सामाजिक सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए गए।
   
⏩अपर कलेक्टर श्री कलेश ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है, इसलिए प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए।

जनसुनवाई में एसडीएम नीमच पराग जैन,डिप्टी कलेक्टर संजीव साहू, चंद्रसिंह धार्वे,श्रुति भयडिया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#नीमच
#Neemuch

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ================================== ⏩कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश ने जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएँ गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ⏩जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों में शासकीय भूमि एवं मार्ग से अतिक्रमण हटाने, भूमि सीमांकन, खेत एवं मकान का कब्जा दिलाने, पट्टा प्रदान करने, राजस्व अभिलेखों में इंद्राज दुरुस्ती, शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, खेत तक आवागमन के लिए मार्ग उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शौचालय योजना का लाभ दिलाने, बीमा राशि एवं अंत्येष्टि सहायता स्वीकृत कराने,अवैध ऋण वसूली पर कार्रवाई, पारिवारिक विवाद, मारपीट, बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार तथा अन्य राजस्व एवं सामाजिक सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए गए। ⏩अपर कलेक्टर श्री कलेश ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है, इसलिए प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए। जनसुनवाई में एसडीएम नीमच पराग जैन,डिप्टी कलेक्टर संजीव साहू, चंद्रसिंह धार्वे,श्रुति भयडिया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #नीमच #Neemuch

Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया
◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾
11,470 करोड़ की ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना से 1920 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन होगा
◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾
परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास को मिलेगी नई गति
◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नीमच के 500 मेगावाट सोलर पार्क एवं ग्राम खिमला में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना का एरियल सर्वे किया। सर्वे के बाद मुख्यमंत्री को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की प्रगति, तकनीकी विशेषताओं एवं ऊर्जा उत्पादन क्षमता की विस्तृत जानकारी दी गई।
       ग्रीनको ग्रुप द्वारा लगभग 11,470 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही 1920 मेगावाट क्षमता की गांधीसागर पम्प स्टोरेज परियोजना देश की अपनी तरह की सबसे बड़ी परियोजनाओं में शामिल है। इस परियोजना की ऊर्जा भंडारण क्षमता 10,326 मेगावाट प्रति घंटा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
        परियोजना के तहत गांधीसागर के मौजूदा जलाशय तथा खिमला में निर्मित किए जा रहे ऊपरी जलाशय का उपयोग पम्प स्टोरेज तकनीक से बिजली उत्पादन के लिए किया जाएगा। इस प्रक्रिया में पानी का पुनः उपयोग होगा तथा वाष्पीकरण से होने वाली न्यूनतम हानि को छोड़कर अतिरिक्त जल की आवश्यकता नहीं होगी। परियोजना में 240 मेगावाट की 7 तथा 120 मेगावाट की 2 द्वि-दिशात्मक टर्बाइन इकाइयां स्थापित की जा रही हैं।
      खिमला परियोजना के निर्माण कार्य में वर्तमान में प्रतिदिन तीन हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसके पूर्ण होने पर क्षेत्र में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को नई गति मिलेगी।
         इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, ग्रीनको के सीईओ श्री मौर्या, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्‍तव, विधायक श्री माधव मारू तथा कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
#Neemuch
Mera Neemuch 
New & Renewable Energy Department, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया ◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾ 11,470 करोड़ की ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना से 1920 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन होगा ◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾ परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास को मिलेगी नई गति ◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नीमच के 500 मेगावाट सोलर पार्क एवं ग्राम खिमला में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना का एरियल सर्वे किया। सर्वे के बाद मुख्यमंत्री को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की प्रगति, तकनीकी विशेषताओं एवं ऊर्जा उत्पादन क्षमता की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रीनको ग्रुप द्वारा लगभग 11,470 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही 1920 मेगावाट क्षमता की गांधीसागर पम्प स्टोरेज परियोजना देश की अपनी तरह की सबसे बड़ी परियोजनाओं में शामिल है। इस परियोजना की ऊर्जा भंडारण क्षमता 10,326 मेगावाट प्रति घंटा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। परियोजना के तहत गांधीसागर के मौजूदा जलाशय तथा खिमला में निर्मित किए जा रहे ऊपरी जलाशय का उपयोग पम्प स्टोरेज तकनीक से बिजली उत्पादन के लिए किया जाएगा। इस प्रक्रिया में पानी का पुनः उपयोग होगा तथा वाष्पीकरण से होने वाली न्यूनतम हानि को छोड़कर अतिरिक्त जल की आवश्यकता नहीं होगी। परियोजना में 240 मेगावाट की 7 तथा 120 मेगावाट की 2 द्वि-दिशात्मक टर्बाइन इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। खिमला परियोजना के निर्माण कार्य में वर्तमान में प्रतिदिन तीन हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसके पूर्ण होने पर क्षेत्र में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, ग्रीनको के सीईओ श्री मौर्या, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्‍तव, विधायक श्री माधव मारू तथा कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। #Neemuch Mera Neemuch New & Renewable Energy Department, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

मुख्यमंत्री की सभा से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन दिखाएं काले झंडे#latestnews

मुख्यमंत्री की सभा से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन दिखाएं काले झंडे#latestnews

Neemuch Nagar, Neemuch | Jun 29, 2026

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव का सोमवार को नीमच हेलीपेड पर आगमन हुआ। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के साथ केंद्रीय नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्‍ला भी हेलीकाप्‍टर से नीमच पहुंचे। नीमच आगमन पर आत्‍मीय स्‍वागत किया गया। 
     मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव के नीमच हेलीपेड पहुचने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता, राज्‍य सभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच श्री दिलीपसिह परिहार एवं मनासा विधायक श्री अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जन सिह चौहान न.पा.सभापति श्रीमती वंदना खण्‍डेलवाल, न.पा. के पूर्व उपाध्‍यक्ष श्री महेन्‍द्र भटनागर, श्री संतोष चौपड़ा, श्री सुरेन्‍द्र सेठी एवं अन्‍य जनप्रतिनिधियों ने पुष्‍पगुच्‍छ भेटकर,  मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी का आत्‍मीय स्‍वागत किया।
      एडीजीपी उज्‍जैन श्री राकेश गुप्‍ता, सम्‍भागायुक्‍त श्री आशीष सिह, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्‍यास ने प्रशासन की ओर से मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव का नीमच हेलीपेड पर हेलीकाप्‍टर से उतरते ही आगवानी कर, उन्‍हें पुष्‍पगुच्‍छ भेंटकर स्‍वागत किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे। 
     मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने हेलीपेड पर एक-एक कर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनका अभिवादन स्‍वीकार किया।  
#Neemuch
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव का सोमवार को नीमच हेलीपेड पर आगमन हुआ। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के साथ केंद्रीय नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्‍ला भी हेलीकाप्‍टर से नीमच पहुंचे। नीमच आगमन पर आत्‍मीय स्‍वागत किया गया। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव के नीमच हेलीपेड पहुचने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता, राज्‍य सभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच श्री दिलीपसिह परिहार एवं मनासा विधायक श्री अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जन सिह चौहान न.पा.सभापति श्रीमती वंदना खण्‍डेलवाल, न.पा. के पूर्व उपाध्‍यक्ष श्री महेन्‍द्र भटनागर, श्री संतोष चौपड़ा, श्री सुरेन्‍द्र सेठी एवं अन्‍य जनप्रतिनिधियों ने पुष्‍पगुच्‍छ भेटकर, मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी का आत्‍मीय स्‍वागत किया। एडीजीपी उज्‍जैन श्री राकेश गुप्‍ता, सम्‍भागायुक्‍त श्री आशीष सिह, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्‍यास ने प्रशासन की ओर से मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव का नीमच हेलीपेड पर हेलीकाप्‍टर से उतरते ही आगवानी कर, उन्‍हें पुष्‍पगुच्‍छ भेंटकर स्‍वागत किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने हेलीपेड पर एक-एक कर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनका अभिवादन स्‍वीकार किया। #Neemuch CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026