जमुई: कचहरी चौक पर यातायात पुलिस ने नो एंट्री और यातायात नियम उल्लंघन के खिलाफ 07 ट्रक और 03 बाइक से वसूला ₹37 हजार जुर्माना
Jamui, Jamui | Apr 29, 2026 नो एंट्री और यातायात नियम का उलंघन करने मामले में मंगलवार की देर रात 11:00 बजे तक यातायात पुलिस ने कचहरी चौक पर सख्ती के साथ गहन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नो एंट्री का उल्लंघन करने मामले में 07 ट्रक और यातायात नियम का उल्लंघन करने मामले में 03 मोटरसाइकिल से कुल 37000 रुपया जुर्माना वसूला गया। साथ ही जागरूक भी किया गया है।