इटकी: नगड़ी में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव, पुलिस तैनात
Itki, Ranchi | Feb 16, 2024 नगड़ी में मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर पथराव की घटना हुई है। घटना मस्जिद के पास हुई। जहां शुक्रवार की रात सरस्वती पुजा के बाद मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर मस्जिद के पास पथराव की घटना हुई। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। वहीं घटना के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी समेत सैकड़ों की संख्या में जवान मौजूद हैं।