इटकी: रांची स्थित संत जेवियर्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने वेटलिफ्टिंग में लहराया परचम
Itki, Ranchi | Feb 13, 2024 संत जेवियर्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने झारखंड स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता- 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पदक जीतने वालों में मास्टर केटेगरी से कॉमर्स विभाग के प्राध्यापक डॉ अनिर्बान गुप्ता, छात्रों में पुरुष एकल सब जूनियर केटेगरी से ललित नारायण सिंह लागुरी, सूरज तिग्गा, मानस जायसवाल और लादुरा चाकी शामिल हैं।