सारठ: विधायक चुन्ना सिंह ने सुखजोरा से बड़ा कोल्हड़िया तक सड़क निर्माण की आधारशिला रखी, हेमंत सरकार के कार्यों की सराहना की
MLA चुन्ना सिंह ने शनिवार शाम 3 बजे मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सुखजोरा से बड़ा कोल्हड़िया तक सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। बताया कि 2.86 करोड़ की लागत से बनने वाली 4 किलोमीटर लंबी सड़क से आवागमन में सुविधा होगी। वहीं स्कूली बच्चों के बीच कॉपी, कलम, कंपास वितरण करके मन लगाकर पढ़ने व हेमंत सरकार को गांवों के विकास के लिए संकल्पित होने की बात कही।