70वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र/छात्रा बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन
महेश कुमार बिड़ला मीडिया प्रभारी मांडल भीलवाड़ा
भीलवाड़ा में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र/छात्रा बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज उत्साहपूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि एम.के. धाबी, जिला न्यायाधीश, परिवार न्यायालय रहे। इस अवसर पर निदेशक जी.के. पांडेय, प्रधानाचार्य श्रीमती शशि सारस्वत एवं संयोजक राजेंद्र कुमार काबरा सहित निर्णायकगण, विजेता विद्यालयों की टीमें, प्रभारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।