गाज़ियाबाद: महाशिवरात्रि के पर्व पर दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर में दिखी भक्तों की भारी भीड़, देर रात से लगी लंबी कतारें
शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान भक्तगण लाइन लगाकर भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद पुलिस की ओर से महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पुलिसकर्मियों के साथ मंदिर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा।