गाज़ियाबाद: राजनगर स्थित पोस्ट ऑफिस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
गाजियाबाद के राजनगर स्थित पोस्ट ऑफिस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पोस्ट ऑफिस व फील्ड में कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया है। पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं का उत्साह वर्धन करना जरूरी है। आज के युग में महिला और पुरुष एक समान कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते है।