गाज़ियाबाद: प्रेम नगर स्थित श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कई किलोमीटर लंबी लाइन लगी
गाजियाबाद के प्रसिद्ध श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ गया है। जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया है और ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है।