बड़ी सादड़ी: बड़ी सादड़ी में एचपीवी टीकाकरण के लिए मेगा अभियान की तैयारी
उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक में शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 4 से 6 मई तक मेगा एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। विद्यालयों में सूचीबद्ध बालिकाओं के अभिभावकों से पीटीएम के माध्यम से सहमति पत्र प्राप्त किए जाएंगे।