बारां: भंवरगढ़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ गंभीर घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | May 1, 2025 भंवरगढ़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों व परिजनों के अनुसार योगेन्द्र सहरिया पुत्र पंगा लाल निवासी ख्यावदा शादी में भंवरगढ़ की तरफ़ जा रहा था तभी पीछे से बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे यह गिरकर गंभीर घायल हो गया।