मुरादनगर इलाके में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कुबूला है और उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।