गाज़ियाबाद: लिंक रोड इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश हुए घायल
लिंक रोड थाना पुलिस ने दो बदमाशों को एनकाउंटर में अरेस्ट किया है। पुलिस ने दौड़ाकर दोनों के पैर में गोली मारी है, दोनों के पास से एक बाइक तमंचा, 3 कारतूस बरामद किए हैं। एसीपी श्वेता कुमारी यादव ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।