गाज़ियाबाद: मुरादनगर पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए लाखों रुपए के 20 मोबाइल फोन
जिले की मुरादनगर पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल हुई है। जहां पुलिस ने एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी क्षेत्र में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। इनके कब्जे से लाखों रुपए के 20 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि यह आरोपी चलते-फिरते लोगों को मोबाइल सस्ते दामों बेच दिया करते थे