प्रतापगढ़: रामपुर में बारात के दौरान स्टेज पर अंधाधुंध फायरिंग से मची दहशत
नगर कोतवाली के रामपुर इलाके में सोमवार देर रात पुरानी दुश्मनी के चलते बारात के दौरान स्टेज पर चढ़कर कई राउंड हर्ष फायरिंग की गई। इस घटना से कार्यक्रम में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। बुधवार दोपहर 2.30 बजे कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार यादव के अनुसार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।