सेवा संकल्प अभियान के तहत देवभोग के ग्राम खोकसरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा योजना अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
शहीद भीष्म कुमार यदु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माड़ागांव की छात्रा भूमेंसुता बीसी ने 75% तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, मुड़ागांव के छात्र स्वागत रंजन नाइक ने 89.66% अंक प्राप्त किए। दोनों विद्यार्थियों को ₹5-₹5 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल जी एवं सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी ने विद्यार्थियों को राशि प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
#sevasankalpabhiyan #SevaKiKahani #vishnudeosai #gariyaband #सेवा_सेतु_शिविर
Gariaband, Chhattisgarh | Oct 6, 2026