सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ग्राम खोकसरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित।
देवभोग विकासखंड के ग्राम खोकसरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल एवं सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता की।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ एवं सामग्री वितरित की गई।
श्री प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर ग्राम खोकसरा में गली कंक्रीटीकरण, नवीन ग्राम पंचायत भवन, बोर खनन एवं अमृत सरोवर तथा ग्राम सागौनबाड़ी में नवीन ट्रांसफार्मर सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं की ।
#सेवा_संकल्प_अभियान2026 #sevasetuabhiyan
##sevasankalpabhiyan #Gariyaband