सेवा संकल्प अभियान के तहत भाठीगढ़ में आयोजित हुआ सेवा सेतु शिविर
‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ के तहत मैनपुर विकासखंड के ग्राम भाठीगढ़ में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में गोदभराई, अन्नप्राशन, आवास की चाबी, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण सहित विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य जांच एवं उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।
सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ, शासन की योजनाएं पहुंच रहीं गांव-गांव तक।
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_सेतु_शिविर #सरकार_आपके_द्वार #जनसेवा #gariyaband
Gariaband, Chhattisgarh | Oct 6, 2026