देवली: देवली थाना पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार लोगों के ₹73,000 वापस दिलवाए, चोरी हुए पांच मोबाइल फोन किए बरामद
Deoli, Tonk | Jan 16, 2025 देवली थाना पुलिस ने साइबर शील्ड अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार हुए लोगों के 73000 वापस दिलवाने में सफलता पाई है।साथ ही देवली पुलिस ने चोरी हुए पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं ।देवली थाना प्रभारी ने गुरुवार को बताया कि आईजी रेंज अजमेर के निर्देश पर चलाई जा रहे साइबर शील्ड अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।