देवली: देवली में 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से जल गया मिनी ट्रक, चालक की झुलसने से हुई मौत
Deoli, Tonk | Dec 30, 2024 टोंक देवली थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने सोमवार को बताया कि एक ट्रक संथली से ईंट भरकर केकड़ी जा रहा था। इस दौरान इंद्रपुरा मार्ग पर पहुंचने पर सड़क क्रॉस कर रहे बिजली के तार मिनी ट्रक को छू गये ।जिससे मिनी ट्रक में करंट दौड़ गया। ट्रक चालक गजेंद्र सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी मानपुरा की झुलसने से मौत हो गई।