देवली: टोंक: दूनी पुलिस ने अवैध खनन पर की बड़ी कार्रवाई, 5 अवैध भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली किए ज़ब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
Deoli, Tonk | Jan 2, 2025 टोंक जिले की दूनी पुलिस ने अवैध खनन परिवहन पर राजमहल गढ़ रास्ते में कार्रवाई करते हुए पांच अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली जप्त किए हैं। दूनी पुलिस ने बताया की मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई ।पुलिस को देखकर चालक फरार हो गए अवैध खनन सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।