Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image
image

हमें लाखों वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान से मिली है आजादी: सुभाष बराला कॉम्रवेल्थ खेलों में भिवानी की बेटियों ने किया कमाल: सुभाष बराला - राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने स्थानीय भीम खेल परिसर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में फहराया तिरंगा - जिला स्तरीय समारोह में स्कूल बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम - राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं के परिजनों, निष्ठावान कर्मचारियों, अधिकारियों व समाज सेवियों को किया सम्मानित भिवानी, 15 अगस्त। स्थानीय भीम खेल परिसर में 80 वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में पहुंचने से पहले सांसद श्री बराला स्थानीय नेहरू पार्क में शहीद स्मारक पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। भीम स्टेडियम में पहुंचने पर सबसे पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम बजाया गया और उसके बाद मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने डीसी साहिल गुप्ता व एएसपी सुमित कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में श्री बराला ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर जवानों को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि आजादी हमें लाखों वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान से मिली है, इसलिए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने हरियाली तीज की बधाई व शुभकामनाएं भी दी। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र व प्रदेश की सरकार की जनकल्यणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डीसी साहिल गुप्ता, एसएसपी सुमित कुमार, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, एसडीएम महेश कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, सीटीएम अनिल कुमार, उप वन संरक्षक डॉ. राजेश वत्स व महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार भी मौजूद रहीं। श्री बराला ने समारोह के दौरान वन विभाग के तत्वावधान में भीम खेल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने विशेषकर युवाओं से वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वïान किया। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘युवा शक्ति—विकसित भारत-2047’ युवाओं की भूमिका को रेखांकित करती है। ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का अवसर भी देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे जवान तिरंगे की आन, बान और शान बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। पिछले लगभग 12 वर्षों में प्रदेश में करीब 1,400 शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दी गई है। श्री बराला ने कहा कि 17 जुलाई 2026 का दिन भिवानी जिले के लिए विशेष रूप से गौरवपूर्ण रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से नवनिर्मित पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज, भिवानी का शुभारंभ किया। इससे भिवानी तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रदेश की जनकल्यणकारी योजनाओं प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत 71 हजार रुपये तक की सहायता दी जा रही है। भिवानी जिले में पिछले दो वर्षों के दौरान 4,317 बेटियों को मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत 32 करोड़ 11 लाख 97 हजार रुपये की सहायता दी गई है। मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को आवास तथा प्लॉट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में एक चिकित्सा विश्वविद्यालय और 12 मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं, जिनमें पांच सरकारी और सात निजी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के तहत भिवानी जिले में अब तक 7 लाख 27 हजार 490 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। योजना के तहत 1 लाख 62 हजार 625 मरीज उपचार का लाभ ले चुके हैं, जिस पर सरकार द्वारा 173 करोड़ 31 लाख 61 हजार रुपये की राशि वहन की गई है। उन्होंने बताया कि किडनी रोगियों के लिए सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। सांसद सुभाष बराला ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित की गई है। भिवानी जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 1 लाख 19 हजार 40 किसानों के खातों में 13 किस्तों के माध्यम से 570 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2,100 रुपये की राशि दी जा रही है। भिवानी जिले में 54 हजार पात्र महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है और भिवानी जिले में फिलहाल 9 लाख 61 हजार 625 गरीब परिवारों की महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। हैप्पी कार्ड योजना के तहत जिले में 1 लाख 71 हजार 115 लोगों ने लाभ उठाते हुए एक-एक हजार किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा की है। सांसद श्री बराला ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीते। हरियाणा के खिलाडिय़ों ने 11 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण पदक शामिल हैं। मिनी क्यूबा कहलाए जाने वाले भिवानी के खिलाडिय़ों ने बेटी साक्षी चौधरी, प्रीति पंवार, प्रिया घणघस, जैस्मिन लांबोरिया और सचिन सिवाच ने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। वहीं सीमा कालीरामन ने डिस्कस थ्रो तथा यशवीर ने जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सैनिकों, पुलिस एवं सुरक्षा बलों, न्यायपालिका, सिविल सेवाओं, वैज्ञानिकों, शिक्षकों, किसानों, श्रमिकों, उद्यमियों, चिकित्सकों और खिलाडिय़ों सहित समाज के सभी वर्गों को शुभकामनाएं दीं। बॉक्स - स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी शानदार प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार प्रस्तुति दी। एसआरएस लैब स्कूल ने म्यूजिकल योगा, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय ने राजस्थानी, हलवासिया विद्या विहार ने देशभक्ति, पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल ने देशभक्ति, आरपीएस ने देशभक्ति, वैश्य मॉडल स्कूल ने राणा पदमावती का जोहर और पीएश्री राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय ने तिरंंगे की शान पर हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुती दी। समारोह का संचालन डॉ. मनोज कुमार ने किया। बॉक्स - स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड की टुकडिय़ों ने तिरंगे को सलाम कर मुख्य अतिथि को दी सलामी परेड कमांडर डीएसपी अनूप कुमार के नेतृत्व में परेड ने मार्च पास्ट किया, जिसमें हरियाणा पुलिस पुरुष की टुकड़ी ने पीएसआई अजय कुमार की अगुवाई में, पुलिस महिला टुकड़ी ने एएसआई उर्मिला की अगुवाई में, होमगार्ड की टुकड़ी ने प्लाटून कमांडर नवीन कुमार, एनसीसी सीनियर डिवीजन लडक़ों की टुकड़ी अंडर सीनियर ऑफिसर प्रिंस, एनसीसी सीनियर डिवीजन लड़कियां अंडर ऑफिसर पूजा की अगुवाई में, एनसीसी लडक़े एवं लड़कियां जूनियर डिवीजन की टुकड़ी ने सारजेंट दीपक कुमार की अगुवाई में, भारत स्काउट एवं गाइड सीनियर डिवीजन ने नितेश कुमार और जूनियर डिवीवन की टुकड़ी ने विजय अहीरवाल की अगुवाई में मार्च पास्ट किया। बॉक्स - मिलकपुर के समीप बस में आग के दौरान सवारियों की जान बचाते शहीद हुए सुनील कुमार की धर्मपत्नी सरोज को किया सम्मानित समारोह के दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों तथा युद्ध वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा निष्ठावान अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में प्रतिज्ञा सेवा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार, गुप्तचर विभाग के निरीक्षक विश्वजीत सिंह, मिलकपुर के समीप बस में आग के दौरान सवारियों की जान बचाते हुए शहीद हुए बड़सी से सुनील कुमार की पत्नी श्रीमती सरोज, पीजीटी समाज शास्त्र सुरजीत शर्मा, एमपीएचडब्ल्यू अल्का, अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. कविता शर्मा, गांव नांगल निवासी पत्रकार इंद्रवेश दूहन, जेबीटी मुकेश रानी, लोक गायक वीरपाल खरकिया, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव गिरधर, मानवाधिकार लेखक डॉ. विजेंद्र, शिक्षक शैलेश कुमार, डीडीपीओ कार्यालय से कर्मबीर, लिपिक सुमित कौशिक, भिवानी मुक्केबाजी क्लब से द्रोणाचार्य अवॉर्डी जगदीश सिंह, एसआई नीतू बाला, एएसआई बलवान सिंह, एएसआई मनोज कुमार, एएसआई संजीत कुमार, स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो से एएसआई रेनू तथा ईएसआई दशरथ शामिल रहे। बॉक्स - परेड में हरियाणा पुलिस पुरूष बल टुकड़ी व सांस्कृतिक कार्यक्रम में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय रहे अव्वल परेड में हरियाणा पुलिस पुरूष बल टुकड़ी पहले, महिला पुलिस टुकड़ी दूसरे और एनसीसी सीनियिर डिवीजन लड़कियां तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम स्थान, वैश्य मॉडल स्कूत द्वितीय स्थान तथा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। समारोह में डीडीपीओ सोमबीर कादयान, सीएमजीजीए रिषव रंजन, सीएमओ रघुवीर शांडिल्य, डीआईओ अमित लांबा, डीएसपी महेश कुमार, ठा. विक्रम सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, तहसीलदार जयबीर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापत, महामंत्री रमेश पचेरवाल, संदीप श्योराण, टोनी बराला, समाजसेवी नंद किशोर अग्रवाल, डीएसओ विद्यानंद यादव के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Aug 15, 2026

MORE NEWS

भिवानी में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च #bhiwani #viral #trending #bjp #news

भिवानी में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च #bhiwani #viral #trending #bjp #news

Bhiwani, Bhiwani | Aug 16, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी का जीवन सुशासन और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय प्रतीक : वीरेंद्र कौशिक
भिवानी, 16 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी अरविंद यादव के प्रथम आगमन पर एक विशेष परिचय बैठक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने नवनियुक्त जिला प्रभारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक की शुरुआत भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और संगठन के प्रति निस्वार्थ समर्पण की अविरल धारा रहा है। उन्होंने देश में राजनीतिक शुचिता और विकास आधारित सुशासन की जो नींव रखी, वह आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। संगठन के प्रति उनका समर्पण और राष्ट्र प्रथम की नीति ही भाजपा के कार्यकर्ताओं का मूल मार्गदर्शन करती है। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने और उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेते हैं। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत नवनियुक्त जिला प्रभारी अरविंद यादव की अध्यक्षता में परिचय बैठक संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने जिला प्रभारी को जिले की वर्तमान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से अवगत कराया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अरविंद यादव ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने जिला स्तर पर संगठन को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान जिला महामंत्री रेखा राघव के पति अशोक राघव के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्धाजंलि दी गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नन्दराम धानिया, संदीप श्योराण, वरुण श्योराण महेंद्रगढ़ प्रभारी, मनोहर सिंह, रवि महमिया, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, सुनील शर्मा , विशालजीत सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष अशोक बिड़लान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष  सुंदरपाल, रविन्द्र बापोड़ा, जिला सचिव सुनील डावर, सुशीला, पिंकी नागर, अमित महता, लवकेश बंटी, नरेंद्र तालु, जिला एससी मोर्चा महामंत्री सुरेन्द्र लांगयान, जिला मन की बात प्रमुख राजकुमार जमालपुर, बीएलए-1 भिवानी विधानसभा दिनेश वर्मा, बीएलए-1 लोहारु विधानसभा कमलेश भोडूका, बीएलए-1 तोशाम विधानसभा रमेश लालावास, महिला मोर्चा प्रभारी बबीता तंवर, एससी मोर्चा प्रभारी धर्मबीर दहिया, मंडल अध्यक्ष नविता तंवर, रोहताश चौहान, सुनील सांगवान, मुरारी लाल शर्मा, जगत कौशिक, प्रदीप मुंढाल, विकी महता, जिला मीडिया सह प्रभारी नितिन भारद्वाज, जिला आईट प्रमुख अंकित पालुवास, सोशल मीडिया प्रमुख सूर्या प्रताप, मंडल प्रभारी सुनील तलेजा, रामकिशन शर्मा कुडल, राजपाल कड़वासरा, सुनील शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी का जीवन सुशासन और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय प्रतीक : वीरेंद्र कौशिक भिवानी, 16 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी अरविंद यादव के प्रथम आगमन पर एक विशेष परिचय बैठक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने नवनियुक्त जिला प्रभारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक की शुरुआत भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और संगठन के प्रति निस्वार्थ समर्पण की अविरल धारा रहा है। उन्होंने देश में राजनीतिक शुचिता और विकास आधारित सुशासन की जो नींव रखी, वह आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। संगठन के प्रति उनका समर्पण और राष्ट्र प्रथम की नीति ही भाजपा के कार्यकर्ताओं का मूल मार्गदर्शन करती है। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने और उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेते हैं। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत नवनियुक्त जिला प्रभारी अरविंद यादव की अध्यक्षता में परिचय बैठक संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने जिला प्रभारी को जिले की वर्तमान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से अवगत कराया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अरविंद यादव ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने जिला स्तर पर संगठन को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान जिला महामंत्री रेखा राघव के पति अशोक राघव के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्धाजंलि दी गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नन्दराम धानिया, संदीप श्योराण, वरुण श्योराण महेंद्रगढ़ प्रभारी, मनोहर सिंह, रवि महमिया, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, सुनील शर्मा , विशालजीत सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष अशोक बिड़लान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुंदरपाल, रविन्द्र बापोड़ा, जिला सचिव सुनील डावर, सुशीला, पिंकी नागर, अमित महता, लवकेश बंटी, नरेंद्र तालु, जिला एससी मोर्चा महामंत्री सुरेन्द्र लांगयान, जिला मन की बात प्रमुख राजकुमार जमालपुर, बीएलए-1 भिवानी विधानसभा दिनेश वर्मा, बीएलए-1 लोहारु विधानसभा कमलेश भोडूका, बीएलए-1 तोशाम विधानसभा रमेश लालावास, महिला मोर्चा प्रभारी बबीता तंवर, एससी मोर्चा प्रभारी धर्मबीर दहिया, मंडल अध्यक्ष नविता तंवर, रोहताश चौहान, सुनील सांगवान, मुरारी लाल शर्मा, जगत कौशिक, प्रदीप मुंढाल, विकी महता, जिला मीडिया सह प्रभारी नितिन भारद्वाज, जिला आईट प्रमुख अंकित पालुवास, सोशल मीडिया प्रमुख सूर्या प्रताप, मंडल प्रभारी सुनील तलेजा, रामकिशन शर्मा कुडल, राजपाल कड़वासरा, सुनील शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Aug 16, 2026

हमें लाखों वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान से मिली है आजादी: सुभाष बराला कॉम्रवेल्थ खेलों में भिवानी की बेटियों ने किया कमाल: सुभाष बराला - राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने स्थानीय भीम खेल परिसर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में फहराया तिरंगा - जिला स्तरीय समारोह में स्कूल बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम - राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं के परिजनों, निष्ठावान कर्मचारियों, अधिकारियों व समाज सेवियों को किया सम्मानित भिवानी, 15 अगस्त। स्थानीय भीम खेल परिसर में 80 वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में पहुंचने से पहले सांसद श्री बराला स्थानीय नेहरू पार्क में शहीद स्मारक पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। भीम स्टेडियम में पहुंचने पर सबसे पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम बजाया गया और उसके बाद मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने डीसी साहिल गुप्ता व एएसपी सुमित कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में श्री बराला ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर जवानों को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि आजादी हमें लाखों वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान से मिली है, इसलिए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने हरियाली तीज की बधाई व शुभकामनाएं भी दी। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र व प्रदेश की सरकार की जनकल्यणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डीसी साहिल गुप्ता, एसएसपी सुमित कुमार, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, एसडीएम महेश कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, सीटीएम अनिल कुमार, उप वन संरक्षक डॉ. राजेश वत्स व महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार भी मौजूद रहीं। श्री बराला ने समारोह के दौरान वन विभाग के तत्वावधान में भीम खेल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने विशेषकर युवाओं से वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वïान किया। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘युवा शक्ति—विकसित भारत-2047’ युवाओं की भूमिका को रेखांकित करती है। ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का अवसर भी देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे जवान तिरंगे की आन, बान और शान बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। पिछले लगभग 12 वर्षों में प्रदेश में करीब 1,400 शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दी गई है। श्री बराला ने कहा कि 17 जुलाई 2026 का दिन भिवानी जिले के लिए विशेष रूप से गौरवपूर्ण रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से नवनिर्मित पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज, भिवानी का शुभारंभ किया। इससे भिवानी तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रदेश की जनकल्यणकारी योजनाओं प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत 71 हजार रुपये तक की सहायता दी जा रही है। भिवानी जिले में पिछले दो वर्षों के दौरान 4,317 बेटियों को मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत 32 करोड़ 11 लाख 97 हजार रुपये की सहायता दी गई है। मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को आवास तथा प्लॉट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में एक चिकित्सा विश्वविद्यालय और 12 मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं, जिनमें पांच सरकारी और सात निजी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के तहत भिवानी जिले में अब तक 7 लाख 27 हजार 490 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। योजना के तहत 1 लाख 62 हजार 625 मरीज उपचार का लाभ ले चुके हैं, जिस पर सरकार द्वारा 173 करोड़ 31 लाख 61 हजार रुपये की राशि वहन की गई है। उन्होंने बताया कि किडनी रोगियों के लिए सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। सांसद सुभाष बराला ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित की गई है। भिवानी जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 1 लाख 19 हजार 40 किसानों के खातों में 13 किस्तों के माध्यम से 570 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2,100 रुपये की राशि दी जा रही है। भिवानी जिले में 54 हजार पात्र महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है और भिवानी जिले में फिलहाल 9 लाख 61 हजार 625 गरीब परिवारों की महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। हैप्पी कार्ड योजना के तहत जिले में 1 लाख 71 हजार 115 लोगों ने लाभ उठाते हुए एक-एक हजार किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा की है। सांसद श्री बराला ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीते। हरियाणा के खिलाडिय़ों ने 11 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण पदक शामिल हैं। मिनी क्यूबा कहलाए जाने वाले भिवानी के खिलाडिय़ों ने बेटी साक्षी चौधरी, प्रीति पंवार, प्रिया घणघस, जैस्मिन लांबोरिया और सचिन सिवाच ने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। वहीं सीमा कालीरामन ने डिस्कस थ्रो तथा यशवीर ने जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सैनिकों, पुलिस एवं सुरक्षा बलों, न्यायपालिका, सिविल सेवाओं, वैज्ञानिकों, शिक्षकों, किसानों, श्रमिकों, उद्यमियों, चिकित्सकों और खिलाडिय़ों सहित समाज के सभी वर्गों को शुभकामनाएं दीं। बॉक्स - स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी शानदार प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार प्रस्तुति दी। एसआरएस लैब स्कूल ने म्यूजिकल योगा, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय ने राजस्थानी, हलवासिया विद्या विहार ने देशभक्ति, पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल ने देशभक्ति, आरपीएस ने देशभक्ति, वैश्य मॉडल स्कूल ने राणा पदमावती का जोहर और पीएश्री राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय ने तिरंंगे की शान पर हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुती दी। समारोह का संचालन डॉ. मनोज कुमार ने किया। बॉक्स - स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड की टुकडिय़ों ने तिरंगे को सलाम कर मुख्य अतिथि को दी सलामी परेड कमांडर डीएसपी अनूप कुमार के नेतृत्व में परेड ने मार्च पास्ट किया, जिसमें हरियाणा पुलिस पुरुष की टुकड़ी ने पीएसआई अजय कुमार की अगुवाई में, पुलिस महिला टुकड़ी ने एएसआई उर्मिला की अगुवाई में, होमगार्ड की टुकड़ी ने प्लाटून कमांडर नवीन कुमार, एनसीसी सीनियर डिवीजन लडक़ों की टुकड़ी अंडर सीनियर ऑफिसर प्रिंस, एनसीसी सीनियर डिवीजन लड़कियां अंडर ऑफिसर पूजा की अगुवाई में, एनसीसी लडक़े एवं लड़कियां जूनियर डिवीजन की टुकड़ी ने सारजेंट दीपक कुमार की अगुवाई में, भारत स्काउट एवं गाइड सीनियर डिवीजन ने नितेश कुमार और जूनियर डिवीवन की टुकड़ी ने विजय अहीरवाल की अगुवाई में मार्च पास्ट किया। बॉक्स - मिलकपुर के समीप बस में आग के दौरान सवारियों की जान बचाते शहीद हुए सुनील कुमार की धर्मपत्नी सरोज को किया सम्मानित समारोह के दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों तथा युद्ध वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा निष्ठावान अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में प्रतिज्ञा सेवा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार, गुप्तचर विभाग के निरीक्षक विश्वजीत सिंह, मिलकपुर के समीप बस में आग के दौरान सवारियों की जान बचाते हुए शहीद हुए बड़सी से सुनील कुमार की पत्नी श्रीमती सरोज, पीजीटी समाज शास्त्र सुरजीत शर्मा, एमपीएचडब्ल्यू अल्का, अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. कविता शर्मा, गांव नांगल निवासी पत्रकार इंद्रवेश दूहन, जेबीटी मुकेश रानी, लोक गायक वीरपाल खरकिया, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव गिरधर, मानवाधिकार लेखक डॉ. विजेंद्र, शिक्षक शैलेश कुमार, डीडीपीओ कार्यालय से कर्मबीर, लिपिक सुमित कौशिक, भिवानी मुक्केबाजी क्लब से द्रोणाचार्य अवॉर्डी जगदीश सिंह, एसआई नीतू बाला, एएसआई बलवान सिंह, एएसआई मनोज कुमार, एएसआई संजीत कुमार, स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो से एएसआई रेनू तथा ईएसआई दशरथ शामिल रहे। बॉक्स - परेड में हरियाणा पुलिस पुरूष बल टुकड़ी व सांस्कृतिक कार्यक्रम में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय रहे अव्वल परेड में हरियाणा पुलिस पुरूष बल टुकड़ी पहले, महिला पुलिस टुकड़ी दूसरे और एनसीसी सीनियिर डिवीजन लड़कियां तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम स्थान, वैश्य मॉडल स्कूत द्वितीय स्थान तथा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। समारोह में डीडीपीओ सोमबीर कादयान, सीएमजीजीए रिषव रंजन, सीएमओ रघुवीर शांडिल्य, डीआईओ अमित लांबा, डीएसपी महेश कुमार, ठा. विक्रम सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, तहसीलदार जयबीर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापत, महामंत्री रमेश पचेरवाल, संदीप श्योराण, टोनी बराला, समाजसेवी नंद किशोर अग्रवाल, डीएसओ विद्यानंद यादव के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। - Bhiwani News