भंडरा: भंडरा में ठाकुर जी की भव्य शोभायात्रा निकली, राधे-कृष्ण के जयकारों से गूंजा नगर, उमड़े हजारों श्रद्धालु
भंडरा में आयोजित सात दिवसीय ‘भागवत प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ’ के तीसरे दिन सोमवार को ठाकुर जी की भव्य नगर भ्रमण शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। अपराह्न 3 बजे निकली इस शोभायात्रा में भगवान के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर हजारों श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पुण्य लाभ अर्जित किया।