मटिहानी: बाढ़ की विभीषिका के मद्देनजर मटिहानी विधायक ने रिंग बांध निर्माण का मुद्दा विधानसभा में उठाया
मटिहानी प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका के मद्देनजर मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने विधानसभा में रिंग बांध बनवाने की मांग रखी. इस मौके पर संबोधित करते हुए मटिहानी विधायक ने कहा कि प्रतिवर्ष बाढ़ की वजह से मटिहानी क्षेत्र के कई गांव बाढ़ में डूब जाते हैं. इस वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.