पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में इलाज करवाने आया मानसिक तौर पर परेशान 50 वर्षीय व्यक्ति लापता, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 7 पुलिस थाना में मानसिक तौर पर परेशान व्यक्ति के लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में मूर्ति देवी नामक महिला ने बताया है कि मैं कालका की रहने वाली हूं। महिला ने बताया है कि मेरे 50 वर्षीय मानसिक तौर पर परेशान बैठे सुरेंद्र मोहन को नागरिक अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था जो लापता हो गया।