पंचकूला: सेक्टर 14 में गार्बेज कलेक्शन चार्ज माफ करने पर हितैषी फाउंडेशन सहित 25 संस्थाओं ने मेयर कुलभूषण गोयल का जताया आभार
सेक्टर 14 में नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल द्वारा शहर में गार्बेज कलेक्शन चार्ज माफ करने पर हितैषी फाउंडेशन सहित शहर की लगभग 25 सामाजिक संस्थाओं ने मेयर का आभार व्यक्त किया। कुलभूषण गोयल से उनके सेक्टर 14 नगर निगम कार्यालय में मिलने के लिए काफी संख्या में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे ओर मेयर कुलभूषण गोयल का आभार व्यक्त किया।