पंचकूला: सेक्टर 5 स्थित कैक्टस गार्डन में 2 मार्च को शुरू होगा 36वां स्प्रिंग फेस्टिवल
पंचकूला के सेक्टर 5 कैक्टस गार्डन में 36वां स्प्रिंग फेस्टिवल का आयोजन 2 मार्च को किया जाएगा। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि 36वें स्प्रिंग फेस्टिवल में इस बार 2500 के करीब फूलों की प्रजातियां को प्रदर्शित किया जाएगा और स्प्रिंग फेस्टिवल में आने वाले लोगों को हॉट एयर बैलून और सेल्फी प्वाइंट आकर्षित करेगा।